फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family furious over the non-arrest of the killers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन

Sat, 21 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Family furious over the non-arrest of the killers
बैरिया। क्षेत्र में सात जुलाई को हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की हत्या के मामले में कई मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का आक्रोश फूट रहा है। परिजनों से डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कर मृतक जलेश्वर सिंह के पिता जयमंगल सिंह ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी हरि सिंह सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व ही मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह के सहयोगी अमित वर्मा निवासी मिर्जापुर ने हरीश पासवान, हरि सिंह, सबल सिंह उर्फ अमृतेश सिंह पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जयमंगल सिंह ने कहा तत्काल हरी सिंह और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो मंगलवार को बैरिया त्रिमुहानी स्थित स्व. मैनेजर सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed