फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Families of people who died of corona infection will get housing and land

कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के परिजनों को मिलेगा आवास और भूमि

Tue, 06 Jul 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Families of people who died of corona infection will get housing and land
बलिया। कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के परिजनों को राहत देने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से कोविड-19 से मरने वाले ऐसे लोग जिनके पास भूमि नहीं है, पात्र पर होने पर उन्हें भूमि आवंटन और आवास देने का फैसला लिया गया है। साथ ही ऐसे लोगों के वरासत का कार्य भी अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपालों के माध्यम से ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने इस बार शहर से लेकर गांव तक काफी तबाही मचाई थी। संक्रमण के कारण कई लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी थी। हालत यह थे श्मशान घाटों पर लोगों को शव जलाने के लिए भी लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा था। कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों को मुआवजे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की जा चुकी है। राज्य सरकार के इंकार करने के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। यहां कोर्ट ने भी मुआवजा देने के लिए सहमति जताई थी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

इस बीच शासन की ओर से कोविड-19 से मरने वाले ऐसे लोग जिनके पास भूमि और आवास नहीं है, उन्हें राहत देने का फैसला लिया गया है। शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 से मरने वालों के परिवार को राहत प्रदान करने के लिए अभियान चलाकर ऐसे परिवारों का वरासत करने का निर्देश दिया गया है। जिन आश्रितों के पास भूमि नहीं है और वह पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें पट्टे पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। आवासहीन है और पात्र हैं तो संबंधित विभाग की ओर से उन्हें आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त योजनाओं का लाभ देने के लिए लोगों को चिह्नित करने का कार्य लेखपालों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से गाइडलाइन मिली है। उसके अनुसार पात्रों को चिह्नित कराया जा रहा है। चिह्नित लोगों को पात्रता के आधार पर लाभ दिलाया जाएगा। - विवेक कुमार श्रीवास्तव, सीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed