फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fake DAP packing factory caught in border village of Mau

सीमावर्ती मऊ के गांव में नकली डीएपी पैकिंग का कारखाना पकड़ाया

Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fake DAP packing factory caught in border village of Mau
बलिया। जिले के सीमावर्ती इलाका मऊ जिले के मोहनसराय गांव में शुक्रवार की देरशाम जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारा कर नकली डीएपी की एक फैक्ट्री पकड़ी। मौके से बड़े पैमाने पर पैकिंग व बिना पैकिंग नकली डीएपी बरामद की गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि डीएपी की किल्लत के बीच माफियाओं ने नकली डीएपी की खेप जिले में खपाने की तैयारी की थी। इसकी भनक लगते ही जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार की देर शाम मऊ जिले के मोहनसराय गांव में छापा मारा। इस दौरान बांड्रेड कंपनी की डीएपी की 26 बोरी में सिलाई की गई और बिना सिलाई किए 28 बोरी नकली डीएपी मिली। इसके अलावा आईपीएल की बोरी में नकली डीएपी भरी 28 बोरियां बरामद की गईं। मौके से बोरी की सिलाई करने वाली मशीन के साथ ही खाली ब्रांडेड कंपनी की डीएपी की 59 बोरियां, बालू रेती व सीमेंट 150 बोरियां भी पकड़ी गई हैं। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि बरामद खाद नकली है और इसे खपाने की तैयारी थी। बताया कि मौके पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जबकि मुख्य सरगना फरार हो गया है। उसके नाम-पता की जानकारी हो चुकी है, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि मऊ जिला प्रशासन को सूचित किया गया है। जिला प्रशासन व जिला कृषि अधिकारी मऊ की टीम पहुंच रही है, देर रात कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed