{"_id":"680bee710f105ab3a40a29f0","slug":"fake-appointment-on-the-post-of-darkroom-assistant-order-for-prosecution-ballia-news-c-190-1-ana1001-138414-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डार्करूम सहायक के पद पर फर्जी नियुक्ति, मुकदमे का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डार्करूम सहायक के पद पर फर्जी नियुक्ति, मुकदमे का निर्देश
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग में अभी स्टाफ नर्स के फर्जी नियुक्ति का मामला चल ही रहा है कि डार्करूम सहायक के पद पर फर्जी तरीके से नियुक्ति का मामला सामने आया है। निदेशक पैरामेडिकल डॉक्टर रंजना खरे ने जांच के उपरांत जयप्रकाश नगर सीएचसी पर फर्जी तरीके से नियुक्त डार्करूम सहायक सुधीर कुमार पर संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन को दिया है। वहीं, सुधीर कुमार लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है।
निदेशक पैरामेडिकल डॉक्टर रंजना खरे ने 16 अप्रैल 2025 को सीएमओ को जारी पत्र में 29 जुलाई 2016 में सुधीर कुमार की नियुक्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली में हुई है। फर्जी तरीके से उसी नाम के व्यक्ति को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया कार्यालय से नियुक्त पत्र जारी किया गया। तत्कालिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया ने आठ अगस्त 2016 में उसे सीएचसी जय प्रकाश नगर पर तैनात भी दे दी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए सुधीर कुमार की नियुक्ति संबंधित पूरी जानकारी की मांग गई।
22 मार्च 2025 में संलग्न समस्त दस्तावेजों के देखने के बाद सुधीर कुमार के संबंधि में महानिदेशालय के कार्यालय 16 जुलाई 2016 द्वारा क्रम संख्या 103 पर अंकित सुधीर कुमार की नियुक्ति डार्करूम सहायक के पद पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली के अधीन की गयी थी। 29 जुलाई 2016 में फर्जी तरीके से सुधीर कुमार के नियुक्ति आदेश को संशोधित कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के अधीन दर्शाया गया है। जो कार्यालय महानिदेशालय के डिस्पैच रजिस्टर से निर्गत नहीं किया गया है। जो पूर्णतया भ्रामक कूटरचित व फर्जी है।
विज्ञापन
डॉक्टर रंजना खरे ने कहा कि सुधीर कुमार कूटरचित तरीके से फर्जी नियुक्ति पत्र निर्मित कर नियुक्ति पाई गई है। इसके विरूद्व स्थानीय थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने एवं इनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए महानिदेशालय को अवगत कराएं।सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने बताया कि जल्दी ही उसके खिलाफ बैरिया थाना में शिकायत दी जाएगी।