फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fair operator had to resist molesting, costly, four injured

मेला संचालक को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, चार जख्मी

Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fair operator had to resist molesting, costly, four injured
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ग्राम स्थित भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर परिसर में लगने वाले मेला के संचालक अच्युत प्रताप सिंह पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मेला संचालक अच्युत प्रताप सिंह (38), पत्नी स्नेहा सुमन सिंह (30) व उनके सहयोगी अनुराग श्रीवास्तव (35) गोमती नगर लखनऊ व नीतेश सिंह (25) निवासी मंडला मध्य प्रदेश गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस मामले में सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है। अच्युत प्रताप सिंह ने बताया कि मेला में किसी के साथ छेडखानी की सूचना मिलने पर रात नौ बजे के आसपास वे मेला में पहुंचे। जहां कुछ लोग बवाल कर रहे थे। बीच बचाव करने पहुंचे मेला संचालक अच्युत प्रताप सिंह पर ही बदमाशों ने हमला कर दिया। अंधेरे में संचालक को बवालियों ने लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed