फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fair held at 81 hospitals, 2892 patients treated

Ballia News: 81 अस्पतालों पर लगा मेला 2892 मरीज का इलाज

Mon, 03 Feb 2025 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fair held at 81 hospitals, 2892 patients treated
बलिया/ इंदरपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेला प्रभारी एसीएमओ डॉक्टर योगेंद्र दास ने बताया कि 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2892 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

नगरा मुख्यालय से 8 किमी दूर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रौली मलकौली पर ताला लटका रहा। यहां पर किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट व वार्डबाॅय का भी कहीं पता नही था। न्यू पीएचसी कसौंडर पर किसी चिकित्सक के न रहने पर फार्मासिस्ट ने मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी मालीपुर व किशोरगंज में आयुष चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। नगरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल सिंह ने कहा कि न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली में ताला क्यों लटका था। इसकी जांच करा कर कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। चितबड़ागांव संवाददाता के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की जगह फार्मासिस्ट विनय कुमार ने दोपहर तक 13 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

मलेरिया किट की कमी से नहीं हो सकी जांच : बैरिया। कोटवा पीएचसी पर तीन मलेरिया लक्षण पीड़ित जांच कराने पहुंचे थे। किट के अभाव में जांच नहीं हो सकी। सीएचसी पर तैनात एसीएमओ डॉ विजय यादव ने बताया कि जल्द ही सभी पीएचसी पर मलेरिया की जांच के लिए किट उपलब्ध होगी। वहीं, डॉ मनोज उपाध्याय ने बताया कि चार से आठ घंटे के चक्र में बुखार, सिर दर्द, शरीर दर्द, ठंड लगना, पसीना आना और उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत आशा कार्यकर्ता या स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क करें। बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया की दवाई उपलब्ध है। मच्छरों से बचाव के लिए उचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article