{"_id":"69a9d295c4107e48c70540b5","slug":"fagua-color-spread-on-khaki-huge-ruckus-ballia-news-c-190-1-ana1001-158998-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खाकी पर चढ़ा फगुआ का रंग, जमकर हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खाकी पर चढ़ा फगुआ का रंग, जमकर हुड़दंग
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते पुलिसकर्मी।पुलिस विभाग
बलिया। होली पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद दूसरे दिन पुलिस लाइन के त्रिपाठी हाॅल में बृहस्पतिवार को पुलिस होली मिलन समाराेह का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा फूल व गुलाल की होली खेली गई। सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के अलावा पुलिसकर्मी के साथ होली खेली।
होली के पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगों के साथ-साथ कीचड़ और पानी में भी पुलिसकर्मी मस्ती करते नजर आए। एक-दूसरे को रंग लगाकर और कपड़े फांड़कर साथियों ने होली की खुशियां साझा कीं। होली के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में खास व्यवस्था की गई थी। एक दूसरे के कपड़े फांड़ दिए। होली खेलते समय पुलिसकर्मी अपने साथियों को उठाकर कीचड़ भरे पानी में डालते नजर आए।
पानी और कीचड़ में सराबोर पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए उत्साह के साथ होली मनाते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर मस्ती की। कई पुलिसकर्मी कीचड़ में लथपथ होकर भी ठहाके लगाते दिखाई दिए। त्योहार के मौके पर पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। इस दौरान बाहरियों का प्रवेश बाधित रहा। जीआरपी बैरक में भी जवानों ने डीजे की धूम पर रंगों से सराबोर नजर आए।