फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Facebook friendship changed in love, then married woman came to meet Ballia from Bihar

फेसबुक की दोस्ती बदली प्यार में तो बिहार से बलिया मिलने आई विवाहिता, प्रेमी ने घर में बनाया बंधक 

Fri, 23 Oct 2020 10:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 23 Oct 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Facebook friendship changed in love, then married woman came to meet Ballia from Bihar
बंधक - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के चंगुल से प्रेमिका को निकालकर पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद महिला के परिजन उसे घर लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार बीते चार-पांच माह पहले फेसबुक पर बिहार के नवादा की एक विवाहिता का बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक से प्रेम हो गया।

विज्ञापन


प्यार इतना फेसबुक पर बढ़ गया कि विवाहिता बिहार से अपने घर से अपनी डेढ़ साल की पुत्री को लेकर अपने प्रेमी से मिलने बलिया चली आई और यहां आकर महीनों से अपने प्रेमी के घर रहने लगी। बाद में उसे पता चला कि प्रेमी बहुत अमीर नहीं है। फिर अपने को ठगी महसूस करने लगी।
विज्ञापन


थोड़े दिन बीतने के बाद विवाहिता अपने घर जाने को प्रेमी से कहने लगी तो प्रेमी द्वारा कहा जाने लगा कि कही नहीं जाना है यही रहना है। विवाहिता ने समीप के एक महिला से आपबीती बताई। महिला ने विवाहिता की मदद की और मोबाइल से युवती के घर वालों से बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद परिजन बुधवार की शाम बांसडीहरोड थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के साथ प्रेमी के घर दबिश देकर विवाहिता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। उधर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed