फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Extension of operation period of Chhapra-New Delhi weekly special train.

Ballia News: 80 हजार किसानों का ब्योरा दुरुस्त नहीं हो सका है

Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Extension of operation period of Chhapra-New Delhi weekly special train.

विज्ञापन


बलिया। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चार वर्ष बाद भी जिले में पटरी पर नहीं है। जबकि इसको लेकर तमाम कवायद की जा रही है। यह योजना कृषि व राजस्व विभाग के सिस्टम में फंस कर रह गया है। अब विभाग की ओर से 80 हजार किसानों को खोजने व ई केवाईसी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना दिसंबर 2018 में लागू की गई और मार्च 19 में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई। योजना के तहत शुरुआत में दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को शामिल करने का प्रावधान किया गया और खतौनी के आधार पर पहली किस्त जारी की गई। लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने सभी किसानों को इसमें शामिल करने का प्रावधान कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भारत सरकार की ओर से सभी किसानों का आधार सत्यापन और खतौनी की मैपिंग कर लैंड सीडिंग करने करने का निर्देश दिया और इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी। इसके बाद से ही कृषि व राजस्व विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। लेकिन चार वर्ष बाद भी यह योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी है। आज भी 80 हजार से अधिक किसानों का डाटा दुरुस्त नहीं है। इसमें आधार मिसमैच, लैंड सीडिंग आदि की समस्याएं बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक बार फिर इन किसानों की तलाश कर डाटा दुरुस्त करने को लेकर कृषि विभाग की ओर से अभियान शुरु किया गया है। सभी ब्लॉकाें के बीज भंडार केंद्र पर ही किसानों के ई केवाईसी करने के साथ ही पहली बार राजस्व विभाग के साथ ही डाकघर कर्मियों की भी तैनाती की गई है।




-----------------

किसान सम्मान निधि योजना के वैसे किसानों का डाटा दुरुस्त करने को लेकर सभी ब्लॉकों में कर्मियों की तैनाती की गई है। अभी भी करीब 80 हजार किसानों का डाटा दुरुस्त किया जाना है।- पवन कुमार प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed