फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Experts gave farming tips to farmers in seminar

गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानों को दिए खेती के टिप्स

Thu, 07 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Experts gave farming tips to farmers in seminar
मुरलीछपरा ब्लाक में आयोजित कृषि मेला को संबोधित करते प्रो. रविप्रकाश मौर्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। कृषि विभाग की ओर से मुरलीछपरा ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। उद्घाटन ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य ने समसामयिक कृषि की जानकारी देते हुए बताया कि सरसों में माहो कीट से बचाव हेतु एजाडिरेक्टीन (नीम ऑयल) एक लीटर को 200 लीटर पानी में घोल कर प्रति एकड़ में छिड़काव करें। अरहर, चना में फूल आने की अवस्था से ही फली बेधक कीट से सुरक्षा हेतु प्रति एकड़ में 5-5 फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग करें। आम में बौर खिलने से पहले सुरक्षात्मक छिड़काव वैवेरिया बैसियाना 5 ग्राम या नीम तेल 2 मिली को प्रति लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें। मधुमक्खी पालन व मशरूम उत्पादन पर भी विस्तार से जानकारी दी। कन्हैया सिंह ने जैविक खेती व प्राकृतिक खेती पर विशेष बल दिया। रमेश ओक्षा, दिलीप शर्मा ने जैविक खेती पर प्रकाश डाला। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजू कुमार ने बोरिंग हेतु मिलने वाली सुविधाओं को बताया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गुलाब चंद ने सिंचाई के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ सुशील यादव, सीडीपीओ इंदू यादव, ओमकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed