फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Expected increase in paddy procurement, mill allocation work in the last round

धान खरीद में तेजी की उम्मीद, मिल आवंटन का कार्य अंतिम दौर में

Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Expected increase in paddy procurement, mill allocation work in the last round
बलिया। अब किसानों के धान तैयार होने लगे हैं। इसे देखते हुए विपणन विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। धान खरीद के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 53 क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं और एक नवंबर से क्रियाशील कर दिए गए हैं। अब खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। लिहाजा क्रय केंद्रों के लिए मिल आवंटित का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद के लिए तीन अलग-अलग एजेंसियों के कुल 53 क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन अभी तक एक-दो केंद्रों पर ही नाममात्र की खरीद हुई है। हालांकि 6019 किसानों ने धान की बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है। इस वर्ष शासन की ओर से जिले को 1.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब खेतों में धान की कटाई जोरों पर है और धान तैयार होने लगे हैं। ऐसे में खरीद में तेजी आने की भी उम्मीद है। विपणन विभाग के अधिकारियों की मानें तो एक सप्ताह में सभी केंद्रों पर किसानों के धान पहुंचने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में धान रखने के लिए कोई समस्या न हो विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से क्रय केंद्रों के लिए मिल आवंटित किया जा रहा है ताकि खरीद के बाद धान संबंधित मिलों पर भेजा जा सके।
विज्ञापन

क्रय एजेंसी क्रय केंद्रों की संख्या
विपणन विभाग- 28
पीसीएफ- 23
भारतीय खाद्य निगम- 02
धान खरीद के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के सभी इंतजाम हैं। किसान पंजीकरण करा कर केंद्रों पर जाएं ताकि खरीद में कोई दिक्कत न हो। क्रय केंद्रों के लिए मिल भी संबद्ध किए जा रहे हैं। - अविनाश चंद्र सागरवाल, डिप्टी आरएमओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed