फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Exhibition of incense sticks and mushrooms held

Ballia News: अगरबत्ती, मशरूम की प्रदर्शनी लगी

Sun, 21 Dec 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of incense sticks and mushrooms held
बलिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वे फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) जीराबस्ती में आरसेटी बाजार का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरसेटी से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में अगरबत्ती, मशरूम, बिंदी, टैडी वियर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सहित अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों से बातचीत कर उनके द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार के बारे में जानकारी ली और उनके उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। कहा कि आरसेटी की तरफ से दिया जा रहा प्रशिक्षण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन से प्रशिक्षित लोगों को अपने उत्पादों को बाजार से जोड़ने एवं स्वरोजगार का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आरसेटी के निदेशक सुमित कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों और उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में बैंकों की तरफ से अनुदानित ऋण दिया जाता है। सेंट्रल बैंक के एफएलसीसी अनिल शुक्ला ने भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन, मुख्यमंत्री युवा योजना आदि के बारे बताया। जिला अग्रणी बैंक के अखिलेश सिंह ने कहा कि बैंकों की मंशा है कि अधिक से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करके स्वावलंबी बने। इस मौके पर शैलेंद्र, अनामिका, शुभम ओझा, वेद, कपिल, स्वीटी, सुमन, अनुराग, निशा, गुड़िया आदि लोग मौजूद रहे। जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed