फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Exercise to set up bio gas plant started, eight lakh released

Ballia News: बॉयो गैस प्लांट स्थापित करने की कवायद शुरु, आठ लाख जारी

Wed, 10 May 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Exercise to set up bio gas plant started, eight lakh released
बलिया। चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर स्थित पशु आश्रय स्थल पर गोबर धन योजना के तहत बॉयो गैस प्लांट स्थापित करने को लेकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसे धरातल पर उतारने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से बतौर पहली किस्त आठ लाख जारी किया गया है। प्लांट स्थापित करने के लिए कुल 24 लाख की की स्वीकृति है। संयंत्र स्थापित होने के बाद यहां ग्रामीण गोबर की बिक्री कर सकेंगे साथ ही ग्रामीणों को पाइप लाइन के जरिए गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोबर धन योजना के संचालन का निर्देश दिया गया। इसके तहत इस योजना से जिले के बड़े पशुपालकों को जोड़ा जाना है। पहले चरण में जिले के 28 पशु आश्रय स्थलों में प्रोजेक्ट शुरू किया जाना है। यहां बायोगैस संयंत्र स्थापित होगा। बायोगैस से बिजली बनाने के लिए उच्च क्षमता के जनरेटर लगेंगे जो डीजल से नहीं बल्कि बायोगैस से ही चलेंगे। जैविक खाद बनाने के लिए हाईटेक कारखाना लगेगा। यहां से तैयार खाद को बाजारों में भी बेचा जाएगा। करीब दो माह पहले चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर में स्थित पशु आश्रय स्थल में 24 लाख की लागत से संयत्र स्थापित करने के लिए शासन ने स्वीकृति देेते हुए धन जारी कर दिया। अब पंचायती राज विभाग ने इसके निर्माण की कवायद तेज कर दी है। इसे धरातल पर उतारने का कार्य शुरु हो चुका है। विभाग की ओर से बतौर पहली किस्त आठ लाख जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गोबर की खपत से गांव होगा साफ सुथरा, पशुपालकों की बढ़ेगी आय
बछईपुर में बॉयो गैस संयत्र स्थापित होने से आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा। गांवों में मवेशियों के गोबर को लोग एक जगह रखेंगे और इसकी बिक्री कर सकेंगे। इससे गांवों में जहां गंदगी कम होगी वहीं गोबर की बिक्री से पशुपालकों की आय में भी इजाफा होगा। बताया जाता है कि दो से तीन किमी की परिधि में आने वाले गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन के जरिए होगी गैस की आपूर्ति
बछईपुर स्थित पशु आश्रय स्थल पर बॉयो गैस संयत्र लगने के बाद गोबर से मिथेन गैस बनेगी। इस गैस का उपयोग खाना बनाने व प्रकाश के लिए किया जा सकेगा। ग्रामीणों के घरों तक गैस की आपूर्ति पाइप लाइन के जरिए की जाएगी। यह गैस काफी सस्ता होगा।

चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर स्थित पशु आश्रय स्थल परिसर में गोबर धन योजना के तहत बॉयो गैस संयत्र लगाने का कार्य शुरु हो चुका है। पहली किस्त जारी कर दी गई है। धन के सापेक्ष कार्यपूर्ति मिलने पर अगली किस्त जारी की जाएगी। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed