{"_id":"68f3fb7d94079fbea2004a13","slug":"exercise-to-renovate-phc-begins-proposal-sought-ballia-news-c-190-1-ana1001-150530-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पीएचसी के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू, मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पीएचसी के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू, मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन
भीमपुरा। सीयर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत शाहपुर टिटिहा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किडिहरापुर के जर्जर भवन व चिकित्सक आवास के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। विभाग के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार मिश्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र जारी कर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है।
किडिहरापुर में तीन दशक पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के आवास का निर्माण हुआ था। देखरेख व मरम्मत के अभाव में अस्पताल, आवास जर्जर हो गए। शाहपुर टिटिहा गांव निवासी शशि रंजन सिंह ने जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर जीर्णोद्धार की मांग की थी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनय मिश्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है कि स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन, आवास सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण कर आकलन व फोटोग्राफी कर पीडब्ल्यूडी की टीम व मंडलीय इंजीनियर से प्रस्ताव सत्यापित करवा कर महानिदेशक को नवंबर तक प्रेषित करें।
इस संबंध सीएमओ डाक्टर संजीव वर्मन ने बताया कि जर्जर स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णाेद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जिसमें किडिहरापुर पीएचसी भी शामिल है।