फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Excellent performance in athletics competition

Ballia News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया उम्दा प्रदर्शन

Tue, 07 Apr 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Excellent performance in athletics competition
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर रवाना क
बलिया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित मेजर दिनेश सिंह ने किया। चैंपियनशिप में बालक एवं बालिका वर्ग अंडर 14 16, 18, 20, 23 एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर-14 में बालिका वर्ग 60 मीटर में प्रथम स्थान रिमी तिवारी, द्वितीय अनन्या मिश्रा एवं तृतीय गरिमा गुप्ता ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में अमित यादव प्रथम, द्वितीय अजीत चौहान एवं तृतीय स्थान पर अनूप यादव रहे। 600 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम संजना यादव, द्वितीय रिमी तिवारी एवं तृतीय स्थान पलक सिंह ने प्राप्त किया। 600 मीटर बालक वर्ग में रुद्र कुमार यादव प्रथम, विशेष कुमार द्वितीय एवं अजय निषाद तृतीय स्थान पर रहे। अंडर -16 के बालक वर्ग के 80 मीटर में प्रथम आदित्य वर्मा, द्वितीय सत्यम कुमार एवं तृतीय स्थान सुनील यादव ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर -18 के 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रजनीश यादव प्रथम, मोहम्मद फरमान द्वितीय एवं नीरज यादव ने तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम अमन राय, द्वितीय राहुल कुमार एवं तृतीय स्थान प्रकाश कुमार सिंह ने प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सिटी कान्वेंट स्कूल सहतवार, आरके मिशन स्कूल सागरपाली, सनबीम स्कूल अगरसंडा एवं ज्ञान पीठका स्कूल जीराबस्ती समेत अन्य प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र शुक्ला, पंकजसिंह, अजीत सिंह, वीरेश दुबे उपस्थित रहे। आयोजन में कुंदन गुप्ता, राकेश यादव, चंद्रकांत राय ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed