{"_id":"5f3011988ebc3e3d2038f7fd","slug":"exceeded-by-the-candidates-there-was-a-jam-in-the-city-ballia-news-vns5405655131","type":"story","status":"publish","title_hn":"4452 परीक्षार्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4452 परीक्षार्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज और इंटर कालेज में परीक्षा देने के बाद बाहर निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना संक्रमण के चलते रविवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा एहतियात और सावधानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। दो पालियों में हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा में 4452 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 348 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के तहत परीक्षार्थियों ने मॉस्क व सैनिटाइजर के साथ कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें कक्ष में जाने दिया गया। एक साथ अभ्यर्थियों के आने पर सड़कों पर जाम लग गया।
कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा आरंभ होने से पूर्व अभ्यर्थियों के पास मॉस्क और सैनिटाइजर की जांच की। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती रही। प्रवेश परीक्षा के कारण शहर में परीक्षार्थियों का हुजूम उमड़ा रहा जिससे जाम की स्थिति रही। बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 15 शहर तथा एक ग्रामीण अंचल में था। कुल 4452 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 192 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। साथ ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा से पूर्व कक्षों को सैनिटाइज कराया गया था ताकि संक्रमण की कोई गुंजाइश ना बचे।
उधर, सुखपुरा इंटर कॉलेज में कोरोना काल में बीएड की प्रवेश कराई गई। जिसमें अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ मॉस्क, सैनिटाइजर लेकर कक्षों में प्रवेश किया। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए बोला जा रहा था। परीक्षा संपन्न होने के बाद सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए परीक्षार्थियों को विद्यालय से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बारिश होने के कारण अभ्यर्थियों को हुई परेशानी
बलिया। रविवार को भोर से ही लगातार बारिश होने के कारण बीएड की प्रवेश परीक्षा में आए परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच किसी तरह अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके। इस दौरान बहुत से अभ्यर्थी भीग भी गए थे।