फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Examination will be held in council schools from March 22

परिषदीय विद्यालयों में 22 मार्च से होगी परीक्षा

Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Examination will be held in council schools from March 22
बलिया। कोविड संक्रमण की तीसरी लहर सुस्त पड़ने के साथ ही शासन ने परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। जिले में संचालित परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन 22 से 27 मार्च तक होगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उनको समय से परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जनपद के 2249 परिषदीय स्कूलों में 3.10 लाख छात्र और छात्राओं ने पंजीयन कराया है। शिक्षण सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा एक से पांच व पांच से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा सचिव ने जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायन सिंह ने बताया कि निर्धारित हुए कार्यक्रम के अनुसार 22 से 27 मार्च तक परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें 13 मार्च तक पेपर तैयार करना होगा। इसके बाद 21 मार्च तक खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पेपर व उत्तर पुस्तिका पहुंचाएंगे। 22 से 27 मार्च के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।28 से 30 मार्च तक रिजल्ट शिक्षकों को तैयार करना होगा और 31 मार्च को संबंधित छात्रों को रिजल्ट देना होगा। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराएं परीक्षा के दौरान परीक्षा अपने क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर जायजा लें। जिससे कहीं पर कोई गड़बड़ी न हो। परीक्षा को लेकर जिम्मेदार अफसर छात्रों को पूरी जानकारी उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

-----
अभी पूरा नहीं हो सका बच्चों का कोर्स
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों का कोर्स भले ही पूरा नहीं हुआ है, मगर उनकी परीक्षा मार्च माह में ही कराकर 31 मार्च को अंक पत्र भी वितरित कर दिए जाएंगे। विभाग ने 22 से 27 मार्च के बीच परीक्षा कराने के लिए कहा है। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों की परीक्षाएं दो साल से नहीं हो रही थी। चालू शिक्षा सत्र में अधिकांश समय स्कूलों के बंद रहने पठन-पाठन सुचारूप से नहीं हो पा रहा है। 15 अक्तूबर को जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुले। दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण बढ़ने से एक बार फिर स्कूलों को बंद कर दिया गया। पूरे जनवरी माह तक स्कूलों के बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। तीन फरवरी से स्कूलों के खुलने पर पढ़ाई शुरू हुई, मगर इस बीच विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने से शिक्षकों की व्यस्तता के कारण पढ़ाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed