{"_id":"641c95b43a714bc6e30753c8","slug":"ex-servicemen-left-for-delhi-strike-ballia-news-c-20-1-117967-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दिल्ली धरने के लिए रवाना हुए भूतपूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दिल्ली धरने के लिए रवाना हुए भूतपूर्व सैनिक
विज्ञापन
बैरिया। वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने के लिए बृहस्पतिवार को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से दर्जनों भूतपूर्व सैनिक रवाना हुए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर पूर्व सैनिकों का धरना काफी दिनों से जंतर मंतर पर जारी है। बलिया की सहभागिता जताने के लिए शुक्रवार को जंतर मंतर पर दर्जनों भूतपूर्व सैनिकों का जत्था लेकर पहुंच जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि भूतपूर्व सैनिकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उसे तत्काल लागू करें। इस अवसर पर अखिलेश्वर सिंह के अलावा सूबेदार शैलेंद्र सिंह, देवता नंद सिंह, परशुराम ओझा, कलेक्टर सिंह, प्रभुनाथ सिंह सहित दर्जनों भूतपूर्व सैनिक सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।