{"_id":"574dbb074f1c1b0e76109500","slug":"ex-en-ko-ghera-kiya-andhere-kamre-me-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को घेरा, किया अंधेरे कमरे में बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को घेरा, किया अंधेरे कमरे में बंद
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 31 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में कई दिनों से हो रही अघोषित विद्युत कटौती से क्षुब्ध नगरवासियों ने भाजपा नेता संजीव कुमार डंपू के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नगरवासियों ने उग्र प्रदर्शन किया
कुछ देर के लिए अधिशासी अभियंता को अंधेरे कमरे में बंद कर एहसास कराया कि बिजली न रहने पर कैसा महसूस होता है। करीब 15 मिनट बाद बाहर बुलाकर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
भाजपा नेता संजीव कुमार ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाया जाए। जर्जर तारों को बदलने के साथ ही विशुनीपुर में बने नए विद्युत उपकेंद्र पर दस एमवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
विज्ञापन
सब स्टेशन पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब नगर में नया विद्युत उपकें द्र का निर्माण कराया गया था तो उस समय नगरवसियों में आस जगी थी कि अब नगर के विद्युत आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
लेकिन अब तक कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। बल्कि कटौती और बढ़ गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश सरकार के पास बिजली खरीदने को पैसा तक नहीं है। भाजपा नेता राजीवमोहन चौधरी ने कहा कि अगर सात दिनों में विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं आती है तो भाजपा सड़क पर उतरकर आरपार की लड़ाई लडेगी।
भाजयुमो के अध्यक्ष अरूण ङ्क्षसह बंटू, अमित सिंह, मनोज साहू, संजीव वर्मा, राधेश्याम वर्मा, संजय सिंह, विजय शुक्ला, अभिषेक कसेरा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूदरहे।