फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Everyone is getting the benefits of the schemes, so the middlemen are upset

सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ, इसिलए बिचौलिए परेशान

Fri, 04 Nov 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Everyone is getting the benefits of the schemes, so the middlemen are upset
बेल्थरारोड कस्बा स्थित जननायक हरिकेवल प्रसाद प्रेक्षागृह का पर्दा हटाकर लोकार्पण करते कृषि मं? - फोटो : BALLIA
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को चार बार सांसद रहे हरिकेवल प्रसाद की स्मृति में नवनिर्मित जननायक हरिकेवल प्रसाद प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मंत्री ने नगर पंचायत में विभिन्न निधियों से किए गए विकास कार्यों इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण आदि कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हरिकेवल आदर्श राजनेता थे। उनकी स्मृति में बने प्रेक्षागृह का लाभ जनता को मिलेगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि मोदी- योगी की सरकार जनता के दर्द को समझने वाली सरकार है। गैर भाजपा सरकारों ने सरकारी खजाने को लूटने का काम किया। भाजपा सरकार में सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। इसलिए विरोधी व बिचौलिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सभी विरोधी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए थे, लेकिन जनता ने उन सभी को नकार भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक बहुमत देकर साबित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि प्रेक्षागृह से जनता को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने नगर विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। चेयरमैन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, देवेंद्र गुप्त, सुरेश त्रिपाठी, सतीश गुप्ता, चंद्रभूषण व अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में तय होगा शुल्क, अभी निशुल्क मिलेगा लाभ
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 43.50 लाख रुपये की लागत से प्रेक्षागृह का निर्माण किया गया है। इसमें 200 लोगों के बैठने या किसी कार्यक्रम के लिए बड़ा हॉल बनाया गया है। साथ ही स्नानगृह व शौचालय युक्त दो कमरों का निर्माण किया गया है। प्रेक्षागृह के निर्माण से नगर वासियों को किसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए सहूलियत होगी। चेयरमैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गरीबों के लिए प्रेक्षागृह निशुल्क दिया जाएगा। मांगलिक व अन्य व्यक्तिगत कार्यों के लिए प्रेक्षागृह को कुछ शुल्क लेकर दिया जाएगा, जो बाद में तय होगा। फिलहाल अभी सभी के लिए प्रेक्षागृह नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed