{"_id":"61d339ca04ce761ba90e9b45","slug":"every-month-55-ponds-will-get-new-life-ballia-news-vns6315750122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने 55 तालाबों को मिलेगा नवजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर महीने 55 तालाबों को मिलेगा नवजीवन
विज्ञापन
बलिया। पिछले महीनों में बारिश के कारण मनरेगा के तहत होने वाले कार्य भी काफी प्रभावित हुए। अब मनरेगा कार्यों में तेजी आई है। वित्तीय वर्ष 21-22 में 4.02 करोड़ से कुल 268 तालाबों के जीर्णोद्धार लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 103 तालाबों का ही जीणोद्धार हो सका है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले इन तालाबों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए हर महीने 82.50 लाख से कुल 55 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
दिनों-दिन गिरते जलस्तर को बचाने के लिए तहत सरकार की ओर से मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक तालाबों को बनवाने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर जिले में वर्ष 2021-22 में 4.02 करोड़ से 268 नए तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लेकिन वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पंचायत चुनावों के चलते कार्य प्रभावित हुआ। पंचायतों के गठन के बाद कार्य शुरु भी हुआ तो लगातार बारिश के कारण मिट्टी के कार्यों में काफी बाधा आई। आलम यह रहा कि वित्तीय वर्ष के नौ माह बीत जाने के बाद भी अब तक 103 तालाबों का ही जीर्णोद्धार हो सका है। हालांकि अब कार्यों में तेजी आई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नए सिरे से विभाग ने कवायद तेज कर दी है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब हर महीने 55 तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई है।
-------------------
मनरेगा से अब तक खोदे गए 428 तालाब
जिले में मनरेगा का संचालन वर्ष 2007-08 से किया जा रहा है। मनरेगा से अब तक 428 नए तालाबों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा हर वर्ष सौ से अधिक तालाबों के जीर्णोद्धार पर मनरेगा के तहत धन खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
-------------
जिले में हैं कुल 5840 तालाब
बैरिया - 392
बिल्थरारोड - 832
बलिया सदर -243
बांसडीह -605
रसड़ा -3140
सिकंदरपुर -628
--------------------------
पिछले महीनों में लगातार बारिश के कारण तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य काफी प्रभावित हुआ। अब काम में तेजी आई है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व सभी कार्य पूरा करने का प्रयास शुरु किया गया है।
- हरिश्चंद्र प्रजापति, उपायुक्त, श्रम रोजगार, मनरेगा, बलिया