{"_id":"a7e4268033d66eacb8da3399fffbeeac","slug":"every-form-every-color-appeared-kanha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रूप, हर रंग के दिखे कान्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रूप, हर रंग के दिखे कान्हा
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती शिशु विद्यामंदिर जगदीशपुर में श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा का आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा सेंट थामस सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने मनोहारी श्रीकृष्ण के बाल रूप के विविध क्रियाकलापों से सुरूचिपूर्ण साज-सज्जा के साथ प्रस्तुति कर वातावरण को श्रीकृष्णमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक प्रेमधर पांडेय, प्रबंधक राघवेंद्र नारायण सिंह, निर्णायक मंडल के डा. इफ्तेखार खां, श्रीमती शिपू गुप्ता, व श्याम नारायण सिंह परिहार ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशरण मिश्र ने कराया।
इस मौके पर उन्होंने श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि महापुरूषों का अनुशरण मात्र से ही उनके गुण व्यक्ति में आ जाते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिद्धि कुमारी, अनन्या तिवारी को द्वितीय तथा आर्या उपाध्याय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अव्वल छात्रों को श्रीकृष्ण की प्रतिमा देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के सतनी सराय स्थित सनातन विद्या मंदिर के स्माल वंडर प्ले वे स्कूल में कृष्ण रूप सज्जा एवं झूला झूलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में राधा के रूप में रोशनी तथा श्रीकृष्ण के रूप में श्रेयांश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मंगल पांडेय, पलक, सुधीर, प्राति, तान्या, प्रतीक वंदिता, अनमोल ने भाग लिया। बच्चों का उत्साह वर्धन प्रधानचार्य श्रीमती वीणा त्रिपाठी ने अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।
बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शुक्र्रवार को श्रीकृष्ण ऱ्ूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों ने श्रीकृष्ण की मनोरम झांकियों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी।
रूप सज्जा में प्रियांशु को प्रथम, जबकि सूर्य प्रताप द्वितीय, कान्हा बर्नवाल तृतीय, विनीता चतुर्थ तथा सोनम को पंचम स्थान प्राप्त हुआ। आयोजित समारोह में श्रीकृष्ण की उपदेशों को आत्मशात करने का संकल्प जताया गया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य चंद्रगुप्त, त्रिगुणायक, प्रमिला आदि रहे।