फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after the sun was cold wave Tituraya

धूप के बाद भी शीतलहर ने ठिठुराया

Wed, 21 Jan 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 21 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Even after the sun was cold wave Tituraya
बुधवार को सुबह का मौसम धुंध भरा रहा। घने कोहरे के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दस बजे के बाद मौसम सुधरा तो धूप निकलने लगी। इसके बाद लोग छतों पर गए और गुनगुनी धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से इस धूप ने बेहद राहत दी। जबकि शाम को फिर गलन होने से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। 
मंगलवार की रात एक बार फिर कोहरे ने अपनी चादर तान दी।

इससे गलन का इजाफा हो गया। इससे आमजन के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल दिखे। आलम यह रहा कि सुबह लोग घर और दरवाजे पर अलाव तापते नजर आए।

वहीं वाहन के साथ ही ट्रेनें भी गंतव्य तक विलंब से पहुंचीं लेकिन बुधवार को करीब 10 बजे भगवान सूर्य के निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। जिसके बाद लोगों ने घर के आंगन, दरवाजा,  पार्क, मैदान में बैठकर आनंद लिया।
विज्ञापन


  मौसम के उतार, चढ़ाव के कारण लोगों को कभी गलन तो कभी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग पटना के निदेशक एके सेन ने बताया कि 26 जनवरी तक सुबह व शाम कोहरे की संभावना रहेगी लेकिन तेज धूप से ठंड में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed