फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after one year the foundation of the roadways bus station has not been laid

Ballia News: एक वर्ष बाद भी रोडवेज बस अड्डे की नहीं पड़ी नींव

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Even after one year the foundation of the roadways bus station has not been laid
बलिया। नगर के रोडवेज बस अड्डे का शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निरीक्षण किया। एक वर्ष बाद भी रोडवेज बस अड्डे की नींव नहीं पड़ी है। मंत्री ने स्थिति देखकर कार्यदाई संस्था के लोगों को फटकार लगाई। संस्था को कालीसूची में डालने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा यह जिले के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। करीब सौ करोड़ रुपये से इस बस अड्डे का कार्य होना है। जिसके लिए आधे से ज्यादा बजट जारी भी कर दिया गया है। रोडवेज बस अड्डे का भवन पांच मंजिला बनना है, जिसमें होटल व माॅल आदि भी बनेगा। इसके कार्य को शुरू हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो गया, लेकिन अभी तक नींव तक नहीं पड़ी है। अभी तक मौक पर केवल खोदाई का काम किया जाना ही पाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था यदि समय से कार्य को पूरा नहीं करती है तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, सूरज सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed