{"_id":"5eb045ef8ebc3e90872859dd","slug":"evaluation-of-copies-of-board-examination-will-start-from-four-centers-today-ballia-news-vns523337479","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केंद्रों पर आज से शुरु होगा बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केंद्रों पर आज से शुरु होगा बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
बलिया। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन आज यानि पांच अप्रैल से शुरु हो जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने मूल्यांकन केंद्रां के प्रधानाचार्य व उप नियंत्रकों को निर्देश दिया है।
बोर्ड परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर 16 मार्च को शुरु हुआ था। दो दिनों के मूल्यांकन कार्य के बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे रोक दिया गया। सभी चार मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कुल 619719 कॉपियां जांची जानी है। इसके लिए कुल 294 प्रधान परीक्षक व 2875 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी।
बीमा व केंद्र पर हो इंतजाम अन्यथा होगा मूल्यांकन बहिष्कार : विजय
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्रक देकर अध्यापकों कर्मचारियों तथा परीक्षकों को 50 लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की है। इसके अलावा मूल्यांकन केंद्रों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं करने की भी मांग की है अन्यथा शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षिक मूल्यांकन का करेंगे बहिष्कार
रसड़ा। सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों की अनदेखी से नाराज वित्त विहीन शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन नहीं करने का निर्णय लिया है। महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने सरकार के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि मूल्यांकन के समय ही वित्तविहीन शिक्षकों की याद आती है। कहा कि किसी शिक्षक का न तो बीमा है न सुरक्षा के लिए पूर्ण संसाधन है, ऐसे में हम समस्त वित्तविहीन शिक्षकों को मूल्यांकन का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया। जनपद ईकाई के संगठन मंत्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय व रसड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने सभी शिक्षकों से समस्याओं के निराकरण एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु व्यवस्था होने तक मूल्यांकन बहिष्कार करने की अपील की है।