फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Evaluation of answer sheets of board examination started amid boycott of teachers

Ballia News: शिक्षकों के बहिष्कार के बीच शुरु हुआ बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 18 Mar 2023 11:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 18 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of board examination started amid boycott of teachers
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के बहिष्कार की घोषणा के बीच शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के चार केंद्रों पर शुरु हुआ। इन केंद्रों पर 2517 परीक्षकों को करीब 528918 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। इसके सापेक्ष पहले दिन चारों केंद्रों पर 943 परीक्षकों ने 2027 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि 1574 परीक्षकों ने बहिष्कार में भाग लेते हुए अनुपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज और श्रीमुरली मनोहर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कालेज में 419 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें से 127 शिक्षकों ने मूल्यांकन में भाग लिया। जबकि 292 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 828 परीक्षकों के सापेक्ष 373 उपस्थित रहे। जबकि 455अनुपस्थित रहे। कुवंर सिंह इंटर कॉलेज में 428 के सापेक्ष 129 परीक्षक उपस्थित रहे। जबकि 257 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 884 के सापेक्ष 314 परीक्षक उपस्थित रहे और 570 ने अनुपस्थित होकर बहिष्कार दर्ज कराया। पहले दिन श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 898, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 104, जीजीआईसी में 425 और जीआईसी में 600 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन कार्य की प्रगति आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक संघ के संयुक्त रूप से बोर्ड परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि चारों केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहा। जबकि डीआईओएस रमेश कुमार सिंह का कहना है कि मूल्यांकन बहिष्कार का आशिंक प्रभाव पड़ा है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब तक सात सूत्रीय मांगों को सरकार नहीं मानेगी तब तक मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed