फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ETS assessments are contenders

टिकट दावेदार कर रहे आकलन

Sun, 18 Sep 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 18 Sep 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
सपा में अखिलेश और शिवपाल की तकरार सपाजनों को असमंजस में डाल दिया है। भले ही तत्काल में विवाद पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के हस्तक्षेप से शांत हो गया हो। लेकिन यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। वहीं जिले में सपा से टिकट के दावेदार भी काफी परेशान हैं। भय सता रहा है कि अखिलेश-शिवपाल के द्वंद्व में कहीं वे न मारे जायें।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब चार-पांच माह ही रह गया है। ऐसे समय में अखिलेश-शिवपाल का उठा पटक वाला विवाद कहीं से भी पार्टी हित में नहीं हैं। वहीं इस विवाद से पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में हैं। जबकि टिकट के दावेदार यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अखिलेश के पक्ष में बोले या शिवपाल के। लेकिन टिकट को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। वहीं कुछ टिकट के दावेदार तटस्थ रहना ही मुनासिब समझ रहे हैं। कारण कि अखिलेश-शिवपाल की भी निगाहें इस समय किसी पद और प्रतिष्ठा को लेकर नहीं बल्कि टिकट बंटवारे में अपने ताकत को तय करने पर है। ऐसे में टिकट दावेदारों की चिंताएं बढ़ना लाजमी है।
विज्ञापन


इस द्वंद से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के टिकट दावेदार अछूते नहीं हैं। सवाल यह नहीं है कि टिकट किसकों मिलेगा और किसकों नहीं मिलेगा? टिकट किसी को भी मिले, लेकिन इतना तय है कि सपा को अखिलेश और शिवपाल के तकरार का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भले ही तकरार के बाद अखिलेश और शिवपाल विवाद खत्म होने की बात सामने आ रही है। लेकिन जिस तरह का तकरार इधर एक सप्ताह में देखने को मिला वह खत्म होना आसान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed