फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Essay writing competition to be held on Vajpayee's birth anniversary

Ballia News: वाजपेयी की जयंती पर होगी निबंध लेखन प्रतियोगिता

Sun, 21 Dec 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Essay writing competition to be held on Vajpayee's birth anniversary
इंदरपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दौरान कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुशासन विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता अधिकतम एक हजार शब्द सीमा के अंतर्गत होगी।
विज्ञापन

इस आशय का पत्र एसपी गोयल मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने समस्त जिलाधिकारी को भेजा है। पत्र में कहा कि स्नातक एवं परास्नातक के छात्र छात्राओं को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए सुशासन के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। युवा छात्र छात्राओं के मध्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 5 हजार, 3 हजार व 2 हजार रुपये का पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जनपदीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश : 10 हजार, 5 हजार व 2500 रुपये का पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जनपद एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार, 5 हजार व 2500 की धनराशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जनपद को 20 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed