फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   EOW completes investigation in food grain scam, action will be taken against secretaries

Ballia News: खाद्यान घोटाले में ईओडब्ल्यू ने पूरी की जांच, सचिवों पर होगी कार्रवाई

Sun, 21 Jan 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
EOW completes investigation in food grain scam, action will be taken against secretaries
करीब दो दशक पहले जिले में हुए करोड़ों के खाद्यान घोटाले में कई तत्कालीन सचिवों पर कार्रवाई हो सकती है। ईओडब्ल्यू आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ओर से रिपोर्ट का इंतजार विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू ने कई मुकदमों की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले के बहुचर्चित करोड़ों के खाद्यान घोटाले की जांच बीते करीब दो दशक से चल रही है। जिले में कुल 51 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें से 43 मुकदमे की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। ईओडब्ल्यू की ओर से समय-समय पर गिरफ्तारी आदि भी की गई है। बीते तीन वर्षों में ईओडब्ल्यू 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू की ओर से जांच काे अंतिम रुप दिया जा रहा है। कई मुकदमों की जांच पूरी हो चुकी है और इसमें कई तत्कालीन सचिव दोषी भी मिले हैं। हालांकि अधिकांश तत्कालीन सचिव सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो कइयों का निधन भी हो चुका है। दोषी मिले कई सचिवों पर कार्रवाई तय है। हालांकि इसको लेकर अधिकारी ईओडब्ल्यू की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
वर्ष 2002-03 से वर्ष 2005-06 के बीच संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत करोड़ों के खाद्यान घोटाले का मामला सामने आया। वर्ष 2005 में सबसे पहले सीबीसीआईडी ने 17 ब्लॉकों में हुई गड़बड़ी को देखते हुए अलग-अलग थानों में कुल 51 मुकदमे दर्ज कर जांच शुरु कर दी। इन मुकदमों में 2002-03 से वर्ष 2005-06 के बीच रहे सभी सीडीओ, पीडी, डीडीओ, बीडीओ, तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, कोटेदार, ट्रांसपोर्टर, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव आदि समेत कुल 6055 अधिकारियों व कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया। जांच शुरु होते ही जिले में हड़कंप मच गया और मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। इसके बाद इस जांच को शासन ने ईओडब्ल्यू को दे दी। इसी बीच जिले के कुछ लोगों ने इस घोटाले की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने आठ मुकदमों को अपने अधीन लेते हुए जांच शुुरु कर दी। उधर, ईओडब्ल्यू वाराणसी की ओर से 43 मामलों की जांच की जा रही है। कई मामलों में ईओडब्ल्यू की ओर से समय समय पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट में जो भी दोषी हाेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- उमेश मणि त्रिपाठी, पीडी, डीआरडीए, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed