फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   EO's death strike in judicial investigation

विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
EO's death strike in judicial investigation
मनियर ईओ मणिमंजरी राय की आत्महत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर धरना देते भाकपा माले कार्यकर्? - फोटो : BALLIA
मनियर। अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत की न्यायिक जांच कराने, विगत तीन वर्षों में नगर पंचायत मनियर में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पूरब टोला स्थित बैजनाथ चौधरी के आवास पर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वशिष्ठ राजभर ने कहा कि अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत हुए एक माह बीत गए लेकिन अभी तक इस घटना की सच्चाई सामने नहीं आ सकी। आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा इस मामले की लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है। यदि पुलिस प्रशासन नायब तहीसीदार के कॉल डिटेल की निष्पक्ष तरीके से जांच कराए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। कहा कि बीते तीन वर्षों में नगर पंचायत में विकास धन की हुई लूट पाट की जांच कराकर इसमें शामिल सभी दोषियों के ऊपर कड़ी कारवाई होनी चाहिए। कहा कि योगी सरकार में अपराध का ग्रॉफ तेजी से बढ़ा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है, दलितों पर हमले तेज हो गए हैं। इस अवसर पर लीलावती देवी, रेखा पासवान, सुभाष राजभर, अशोक राम, पंचदेव राजभर, छोटक बिंद, सनोज राजभर, गणेश राजभर, मलख, सुग्रीव आदि रहे। अध्यक्षता बसंत कुमार सिंह और संचालन रामेश्वर राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed