{"_id":"5f1d7c388ebc3e63bf1e116a","slug":"eo-mani-manjari-suicide-case-arrest-still-remains-ballia-news-vns537934166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ मणि मंजरी आत्महत्या केस: पत्रावली की जांच और पूछताछ लगभग पूरी, गिरफ्तारी ही शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ मणि मंजरी आत्महत्या केस: पत्रावली की जांच और पूछताछ लगभग पूरी, गिरफ्तारी ही शेष
विज्ञापन
बलिया। मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय प्रकरण में जिला प्रशासन, पुलिस महकमा एवं जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने सभी आरोपियों से लगभग पूछताछ एवं पत्रावलियों की जांच पूरी कर लिया है। अब फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी ही रह गई है। जिसके लिए पुलिस आरोपियों के घर से लेकर, रिश्तेदार एवं विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
छह जुलाई की देर रात शहर कोतवाली स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित किराये के मकान में मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विजयानन्द राय की तहरीर पर सदर कोतवाली में नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर आपरेटर अखिलेश कुमार, सिकंदरपुर के ईओ संजय कुमार राव व चालक चंदन कुमार, ठेकेदार सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष व कंप्यूटर आपरेटर के भाई को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
इसके बावजूद आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से कोसो दूर हैं। घटना के बाद बीते नौ जुलाई को शहर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय स्थित ईओ कार्यालय और ईओ आवास को सील कर दिया था। इस प्रकरण के जल्द पर्दाफाश करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित की गई। टीम ने नगर पंचायत मनियर स्थित ईओ कार्यालय का ताला खोल फाइलों को खंगाला। इसके बाद देर शाम पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ की उपस्थिति में आवास विकास कालोनी स्थित ईओ आवास का ताला खोला कर यहां मौजूद फाइलों व अन्य सामानों को टीम ने अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया। पुलिस की मानें तो मणि मंजरी राय प्रकरण में पूछताछ एवं पत्रावलियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब केवल फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी शेष रह गई है। इस बाबत कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।