फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Entry of vehicles restricted in the square

Ballia News: चौक में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles restricted in the square
बलिया। दीपावली व छठ पर्व पर शहर में यातायात सुगम बनाए रखने को लेकर चौक में वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। चौक की तरफ जाने वाले सभी मार्गाें पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वे चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं।
विज्ञापन

पर्व पर बाजार में खरीदारों की भीड़ के मद्देनजर एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर मंगलवार को कासिमबाजार, विशुनीपुर मस्जिद, रेलवे स्टेशन, मालगोदाम, हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहा, गुदरी बाजार, चमनसिंह बाग रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग की गई। चौक में चार पहिया व ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहा। सुबह से बाजार में धनतेरस की खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। लोगों ने रात तक खरीदारी की। दोपहर में भीड़ बढ़ने से कुछ घंटों के लिए बाइक का प्रवेश भी रोक दिया गया। व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के 25 कर्मी, पीआरडी व होमगार्ड के 80 कर्मी प्रमुख चौराहे व भीड़ वाले प्वाइंट पर मुस्तैद रहे। ट्रैफिक प्रभारी समद खां ने बताया कि त्योहार को देखते हुए तीन दिन चार व तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उसके बाद छठ पर्व पर भी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक नोडल व सीओ सीटी गौरव कुमार ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। जाम लगने पर समस्या दूर की जा रही है। सुरक्षा को लेकर बाजार में भीड़ के बीच सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed