फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Entered the house with the help of the roof and blew goods worth lakhs

छत के सहारे घर में घुसकर लाखों का माल उड़ाया

Thu, 28 Jul 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Entered the house with the help of the roof and blew goods worth lakhs
गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव में बुधवार की रात एक घर में छत के सहारे प्रवेश कर चोरों ने लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण, नगदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। अभी मामले की जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

महाकरपुर निवासी जयनारायण यादव का परिवार रोज की भांति बुधवार की रात में खाना खाकर छत पर सोने चले गए। गुरुवार की सुबह जब घर के लोग नीचे आये तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से भी खुले हुए हैं। इसमें रखा एक मंगलसूत्र, दो सोने के झुमके, एक मांग टीका, सोने की चेन, दो अंगूठी, टॉप्स, तीन लॉकेट व चांदी के दो पायल, पैजनिया सहित कीमती साड़ी व अन्य वस्त्र नहीं थे। पीड़ित ने दो व्यक्तियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय ने फोरेंसिक टीम व पुलिस बल के साथ पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed