फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Enrollment process slowly picking up pace

Ballia News: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी नामांकन की प्रकिया

Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Enrollment process slowly picking up pace
निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के पांचवे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मॉडल तहसील में तीन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के लिए 74 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका बलिया में अध्यक्ष के लिए ओम प्रकाश खरवार और प्रेमप्रकाश वर्मा ने निर्दलीय पर्चा भरा। जबकि सभासद के लिए 14 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष के लिए छह और सभासद के लिए 14 लोगों पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

नगर पंचायत, चितबड़ागांव में अध्यक्ष के लिए प्रमोद कुमार पांडेय ने निर्दलीय पर्चा भरा। जबकि सभासद के लिए 32 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अध्यक्ष के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। जबकि सभासद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र की खरदारी की। नगर पंचायत, रतसड़ कलॉ में अध्यक्ष के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। जबकि सभासद के लिए 28 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद के लिए चार ने पर्चा खरीदा। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी तादाद में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर तहसील में नगर पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र विक्रय व नामांकन के क्रम में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में तीन उम्मीदवारों ने नाम पत्र खरीदा। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी नगर पंचायत सिकंदरपुर अरुण कुमार मिश्रा ने दी है। वहीं, सभासद पद के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन दाखिल किए गए। वही, सभासद के लिए 67 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा तहसील में शुक्रवार को नगर पालिका रसड़ा के अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए, जिसमें वशिष्ठ नारायण सोनी ने एक पर्चा निर्दलीय और दूसरा पर्चा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष के लिए एक पर्चा बिका। इसके अलावा सभासद पद के लिए 39 उम्मीदवारों नामांकन किया। जबकि 11पर्चों की बिक्री हुई।
इसके अलावा नवगठित नगरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन हुए। जबकि पांच पर्चो की बिक्री हुई। नामांकन करने वालों में सीमा, लाल पति और ज्ञानती देवी शामिल रही। इसके अलावा सभासद के लिए 25 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। जबकि चार लोगों ने पर्चा खरीदा।
बैरिया तहसील में नगर पंचायत बैरिया में पांचवें दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी की गायत्री देवी ने नामांकन किया। वहीं, सभासद पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें 9 नंबर वार्ड से एक, 12 नंबर वार्ड से एक, 15 नंबर वार्ड से एक, सात नंबर वार्ड से दो, 5 नंबर वार्ड से एक, तीन नंबर वार्ड से एक, एक नंबर वार्ड से एक व चार नंबर वार्ड से एक सभासद प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार मुरारी के समक्ष दाखिल किया। वही, अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे खरीदे गए। जिसमें पूनम सिंह, पिंकी सिंह, गायत्री देवी का नाम शामिल है। निर्वाचन अधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि अभी तक केवल गायत्री देवी का ही अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल हुआ है।
बांसडीह तहसील में निकाय चुनाव में नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को बांसडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी द्वारा तीन सेट में नामांकन किया गया वहीं 1फार्म की बिक्री हुई। जबकि सभासद के पदों के लिये 18 नामांकन हुआ और सात फार्म खरीदे गये। वहीं रेवती से अध्यक्ष पद के लिये चार फार्म की बिक्री हुई और नामांकन शून्य रहा । जबकि 17 सभासद प्रत्याशियों के नामांकन सहित छह फार्म की बिक्री हुई। नगर पंचायत, मनियर के अध्यक्ष पद के लिये एक फार्म की बिक्री होने के साथ तीन नामांकन हुए। साथ ही चार सभासदों के फार्म की बिक्री हुई और 15 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। सहतवार में अध्यक्ष पद के लिये एक फार्म की बिक्री हुई और चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं सभासद के लिये आठ फार्म की बिक्री सहित 15 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया।
बेल्थरारोड तहसील में नगर निकाय चुनाव में महिला अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को लक्खी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष के लिए लक्खी ने पर्चा भरकर खाता खोला। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। वहीं, कुल 13 वार्डों में सदस्य पद के लिए शुक्रवार को पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें कई वार्डों के लिए सदस्य पद के दावेदार हैं। सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम जारी है। अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।


नामांकन से पहले टेका मंदिरों में मत्था
नगर पालिका रसड़ा के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ तहसील प्रांगण पहुंचकर वशिष्ठ नारायण सोनी ने नामांकन किया। इससे पूर्व सोनी ने समर्थकों संग श्री नाथ बाबा रोशन शाह के दरबार में जाकर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद दो सीटों में एक निर्दल एवं एक भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री बाल्मीकि त्रिपाठी, हर्ष नारायण सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, संदीप सोनी, अनिल सोनी, मंटू आदि उपस्थित रहे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed