फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   English liquor worth Rs 40 lakh recovered

40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
English liquor worth Rs 40 lakh recovered
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सड़ौली पुलिया के समीप सोमवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब लदा ट्रक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सौरभ कुमार राय, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं सिटी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह अपने हमराहियों संग वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसीबीच एक ट्रक आता दिखा जिसे पुलिस ने रोका तो देखा कि ट्रक पर आगे व पीछे अलग अलग नंबर लिखा हुआ है। शंका होने पर पुलिस ने जांच की तो ट्रक से कुल 980 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ जिसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम मनीष यादव पुत्र भरत यादव निवासी सद्दोपुर थाना उभांव जनपद बलिया, रोहतस पुत्र हजारी निवासी रुड़की थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा एवं संजय पुत्र हरीनिवास निवासी राजनगर कैथल मार्ग जिन्द थाना हरियाणा बताया। पूछताछ में बताया कि हरियाणा में बेची जाने वाली शराब को वह ट्रक से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया और आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed