फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employment servant hanged his life

रोजगार सेवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 27 Feb 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Employment servant hanged his life
बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जानपुर मुड़ियारी के छितरौली गांव निवासिनी मृतका र? - फोटो : BALLIA
बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जानपुर मुड़ियारी के छितरौली गांव निवासी रोजगार सेवक माया पांडेय (25) ने शुक्रवार की दोपहर अपने दो मंजिले घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छितरौली निवंासी परमात्मा नंद पांडेय की पुत्री माया पांडेय की शादी चंदौली जनपद के थाना बलुआ के मथेला गांव निवासी सोनू पांडेय के साथ हुई थी। वह विवाह के पहले से ही रोजगार सेवक थी। जिससे वह अपने मायके में ही रहकर काम करती थी। मृतका अपने साथ अपने दो बच्चों को भी रखती थी। मृतका का सात वर्ष का बेटा व पांच वर्ष की बेटी है। मृतका अपने गांव पर ही रोजगार सेविका थी। वहीं उसका पति आरपीएफ में तैनात है। महिला ने शुक्रवार की दोपहर अपने घर के दो मंजिल स्थित कमरे के जंगले में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। मृतका के पति को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed