फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employment in Japan-Germany too, salary up to Rs 2 lakh per month

Ballia News: जापान-जर्मनी में भी रोजगार, वेतन दो लाख रुपये महीने तक

Tue, 19 Aug 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Employment in Japan-Germany too, salary up to Rs 2 lakh per month
बलिया। इस्राइल में कुशल कामगारों के प्रदर्शन के बाद सेवायोजन विभाग अन्य देशों में भी प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का डाटा तैयार कर रहा है। इसमें सबसे ऊपर जापान और जर्मनी हैं। जापान में ओल्ड एड केयर सेक्टर के तहत वृद्धों की सेवा करने वालों की मांग बहुत है। वहीं, जर्मनी में नर्सों की खासी डिमांड है। विभाग के मुताबिक दोनों ही देशों में दो लाख रुपये महीना तक वेतन मिलेगा। घर व भोजन की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

सहायक सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस्त्राइल में निर्माण क्षेत्र में यूपी के कुशल कामगारों के हुनर की चर्चा दुनिया के अन्य देशों में भी हो रही है। इसे देखते हुए उप्र. रोजगार मिशन के तहत अन्य देशों में भी रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। इस कड़ी में जर्मनी और जापान की इंडस्ट्री से बात जारी है। जर्मनी में अस्पतालों में नर्स और जापान में घरों में बुजुर्गों की देखभाल की नौकरियां काफी ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि विदेश में नौकरी के लिए युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से सरकार ने ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया है। प्रशिक्षित कर युवाओं को प्रोफेशनल रूप से तैयार किया जाएगा। बाजार की मांग के अनुरूप ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। खाड़ी देशों से भी कुशल श्रमिकों के लिए लगातार डिमांड आ रही है।
विज्ञापन

पोर्टल से मिलेगी जानकारी
योजना के अनुसार प्लेसमेंट सेल एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काम करेगा। इसमें विदेश में नौकरी के इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन कराएंगे। पोर्टल से जानकारी ली जा सकेगी कि किस देश में कौन से ट्रेड में कुशल युवाओं की आवश्यकता है। नियोक्ता भी इसी प्लेटफार्म से अपनी जरूरत के अनुसार युवाओं का चयन कर सकेंगे। जर्मनी में अस्पतालों, विशेष क्लीनिक, पुनर्वास केंद्र में वृद्धों की देखभाल के लिए केयरटेकर भी रखा जाएगा। पांच से आठ घंटे की नौकरी करनी होगी। इसके एवज में दो लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर
युवाओं को दो स्तरों पर नौकरी दी जाएगी। एक तकनीक और दूसरी डिग्री। इंटर के अलावा, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नौकरी दी जाएगी। स्नातक, परास्नातक, एमबीए और बीटेक पास युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed