{"_id":"61b783ce4e568467b674b0aa","slug":"employees-will-be-deployed-in-1401-sectors-for-protection-from-kovid-19-ballia-news-vns6277426175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 1401 सेक्टरों में होगी कर्मचारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 1401 सेक्टरों में होगी कर्मचारियों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संबंध में एडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सौंपे गए कार्यों को समय से पूरा कर लिया जाए। कोविड-19 से सुरक्षा के लिए बनाए गए 1401 सेक्टरों में कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
जिला विकास अधिकारी राजित राम को मतदान एवं मतगणना कार्मिकों तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि को प्रशिक्षण दिया जाना है। विधानसभा चुनाव के लिए कार्ययोजना पहले से तैयार कर ली जाए। प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र की सुविधा के लिए वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बनाकर डाक मतपत्र डलवाना है। स्वीप योजना एवं ईएलसी के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यक्रम कराकर मतदाता जागरूकता अभियान कराने हैं? जिला मनोरंजन कर अधिकारी चंद्रप्रकाश को नामांकन से मतगणना तक विभिन्न कार्यों की वीडियोग्राफी कराने संबंधी कार्य सौंपा गया। क्रिटिकल मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी के लिए वीडियो कैमरा (कैमरामैन सहित) उपलब्ध कराएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय की ओर से डिप्टी आरएमओ के माध्यम मतगणना कार्मिकों को खान-पान की व्यवस्था कराएंगे। बैठक में एसडीएम सदर जुनैद अहमद, एसडीएम बाँसडीह सीमा पांडेय, एसडीएम सिकन्दरपुर प्रशांत कुमार सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।