{"_id":"64a4592ee8dc834d35007806","slug":"employees-demonstrated-by-boycotting-work-for-various-demands-ballia-news-c-20-1-279582-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलिया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपदीय शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर कुंवर सिंह चौराहा के समीप स्थित बाढ़ विभाग कार्यालय के सामने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने अनियमित ऑनलाइन स्थानांतरण एवं प्रांतीय महामंत्री के अनियमित तौर पर किए गए स्थानांतरण के विरोध में भोजनावकाश के बाद जमकर नारेबाजी की।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग एक मात्र ऐसा विभाग है जो मुख्यमंत्री के स्थानांतरण नीति को भी नहीं मानता है। इसके विपरीत गत वर्ष भी पूरे प्रदेश में बाढ़ में कार्यरत अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ और इस वर्ष तो अधिकारियों और अभियंताओं का पूरे प्रदेश में स्थानांतरण नहीं किया गया। इससे बाढ़ विभाग में घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसके विपरीत समूह ग का स्थानांतरण अनियमित तरीके से किया गया जिसकी उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि हमलोगों की मांगें नहीं मानी जाती है तो हमलोग व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग होगा। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई का कार्य बहिष्कार और सभा नलकूप खंड कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर नवीन यादव, संतोष तिवारी, राजेश राम, तुषार सिंह, संजय चौहान, मनोज मौर्य, प्रवीन कुमार, ईश्वरचंद विद्यासागर, रामप्रवेश यादव, गुलाब चंद्र प्रसाद, प्रकाश वर्मा, अविनाश तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, दिलीप कुमार, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।