फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employee's body found hanging in office

कार्यालय में फंदे से लटकता मिला कर्मचारी का शव

Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employee's body found hanging in office
बलिया। रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कर्मचारी का शव सोमवार को फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ करके मौत के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन के पास एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। सोमवार को कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। मामले की जानकारी पु लिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया तो अंदर कर्मचारी का शव फंदे लटकता हुआ मिली। अमित श्रीवास्तव निवासी जयप्रकाशनगर, बेतिया, बिहार कार्यालय में ही रहता था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। सहयोगी कर्मचारियों ने बताया कि अमित कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर था। शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed