फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on self-employment, 1250 youth applied, 163 got loans

Ballia News: स्वरोजगार पर जोर, 1250 युवाओं ने किए आवेदन, 163 को मिला ऋण

Sat, 30 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on self-employment, 1250 youth applied, 163 got loans
बलिया। जिले के युवा नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय खुद का उद्योग या सेवा आधारित कार्य स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में युवाओं को रोजगार दिलाने में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं, आजमगढ़ दूसरे स्थान पर है। 15 दिन पहले आजमगढ़ पहले नंबर पर चल रहा था। शासन से सत्र 2025-26 में 1900 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। दो महीने में ही 1250 युवाओं ने रोजगार के लिए आवेदन किया गया है। उद्योग विभाग की तरफ से 226 युवाओं की फाइल बैंक को भेज दी गई है। इनमें से 163 आवेदन करने वालों को बैंक की तरफ से ऋण मिल चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग विभाग चंद्र प्रकाश पटेल ने बताया कि विभाग को चालू वित्तीय वर्ष के लिए बड़े लक्ष्य सौंपे गए हैं। जिससे जिले में रोजगार सृजन को नई रफ्तार मिल रही है। जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाएं पूरी सक्रियता से संचालित की जा रही हैं। इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों से अब योजनाओं की जानकारी और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना बेहद सरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएम युवा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना छोटे स्वरोजगार और सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए यह योजना बेहद उपयोगी है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही, लाभार्थियों को 10 प्रतिशत तक की मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाती है। इस योजना के तहत पेपर-प्लेट निर्माण, अचार निर्माण, डिटर्जेंट पाउडर निर्माण, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, अन्य तरह के व्यवसाय आदि काम किए जा सकते हैं।
-----
युवा नि:शुल्क आनलाइन कर सकते आवेदन
रोजगार के लिए युवा निशुल्क और ऑनलाइन है आवेदन इच्छुक लाभार्थी उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल msme.up.gov.in पर जाकर पूरी तरह निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक कोटेशन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला उद्योग केंद्र तीन दिनों के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी कर आवेदन संबंधित बैंक को अग्रसारित कर देता है।
---------
एक जनपद एक उत्पाद योजना में दिए जा रहे ऋण
जिले में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सत्तू व बिंदी को बढ़ावा दिया जा रहा है। सत्तू एक व्यंजन एक जनपद में शामिल हो गया है। इनसे जुड़े उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना के तहत दो करोड़ रुपये तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के अनुसार 10 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान है।
-------
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
बड़े स्तर पर उद्योग या सेवा इकाई स्थापित करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह वरदान है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 25 लाख और सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से दिया जाता है। पात्रता के आधार पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है। इसमें टेंट हाउस, फर्नीचर निर्माण, नेल पॉलिश निर्माण, ड्राई क्लीनिंग, सोफा क्लीनिंग आदि शामिल हैं।

-------
सहायता डेस्क से लें सकते मदद
आवेदन कर्ता को किसी भी प्रकार की कठिनाई या जानकारी के लिए आवेदक सीधे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, एसडीओ फील्ड के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। .सीएम युवा फेलो पंकज कुमार 9653012883 व रवि कुमार श्रीवास्तव जिला प्रबंधक रैंप 9839759435 पर कालकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed