फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on completing unfinished projects

अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर

Mon, 27 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on completing unfinished projects
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन को ओर से जहां नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है, वहीं, अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर भी जोर दिया जा रहा है। पूर्वांचल विकास निधि से बन रही तीन निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण पूरा करने के लिए लगभग दो करोड़ की धनराशि दी गई है। मनियर-बांसडीह मार्ग पर छितौनी ग्राम से रसूलपुर होते हुए रामपुर तक चार किमी मार्ग, बसंतपुर-अपाइल मार्ग से अपाइल में परशुराम सिंह के डेरा से राजभर बस्ती होते हुए शिवपुर सुखपुरा मार्ग और एक अन्य मार्ग का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, निर्माणाधीन पुलिया के लिए भी धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

मनियर-बांसडीह मार्ग पर पड़ने वाले छितौनी गांव से रसूलपुर होते हुए रामपुर तक जाने वाली चार किलोमीटर सड़क की हालत पिछले कई वर्षों से खराब थी। बार-बार मांग करने पर पूर्वांचल विकास निधि से 288.47 लाख से मरम्मत का कार्य तीन माह पहले शुरू किया गया था। पहली किस्त में 144.22 लाख रुपये जारी हुए थे। पिछले कई दिनों से यहां गिट्टी डालकर छोड़ दी गई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं। अब इसका निर्माण पूरा करने के लिए 115.38 लाख की धनराशि और दी गई है। बसंतपुर-अपाइल मार्ग स्थित परशुराम सिंह के डेरा से राजभर बस्ती होते हुए सुखपुरा-शिवपुर तक 2.20 किमी संपर्क मार्ग के लिए स्वीकृत 120.56 लाख में दूसरी किस्त के रूप में 42.23 लाख दिए गए हैं। पहली किस्त में 43.33 लाख दिए गए थे। बिजलीपुर संपर्क मार्ग से किसनीपुर अनुसूचित बस्ती से रिंगबंधा होते हुए प्राथमिक पाठशाला तक 2.20 किमी लंबे संपर्क मार्ग के लिए स्वीकृत 116.39 लाख में दूसरी किस्त के रूप में 39.57 लाख दिए गए हैं। पहली किस्त में 41.82 लाख मिले थे।
विज्ञापन

लालगंज-शिवपुर कपूर दियर सड़क के लिए मिले एक करोड़
लालगंज। मार्च 2021 में लालगंज पुलिया से शिवपुर कपूर दियर तक जर्जर सड़क के मरम्मत के लिए 163.87 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। पहली किस्त में 33.42 लाख रुपये दिए गए थे। अब लगभग एक करोड़ की धनराशि और दी गई है। विभाग के अवर अभियन्ता अमित सिंह ने बताया कि लालगंज मार्ग के आखिरी हिस्से से लालगंज पुलिया तक का सीसी निर्माण वर्ष 2019-2020 में पहले ही हो चुका है। उक्त सीसी ढलाई लालगंज पुलिया से बंधे के नीचे तक किया जाएगा। लालगंज से शिवपुर घाट जाने वाली मुख्य सड़क है जो सड़क जर्जर हो गई है। सीसी निर्माण से सेमरिया, गड़ेरिया, जगदीशपुर व बिहार से आने जाने वाले सैकड़ों लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा पुलिया का निर्माण
फेफना। क्षेत्र के चेरुइयां ग्राम में लगभग 6000 लोगों की सुविधा के लिए बाढ़ व वर्षांत में लाइफलाइन का काम करने वाली पुलिया लगभग बन कर तैयार है। शहीद विवेकानन्द चौबे के नाम पर बनने वाली ये पुलिया लगभग दो करोड़ रुपये के लागत से बन रही है। 55 मीटर लंबी और पांच मीटर चौड़ी पुलिया तैयार हो चुकी है। दोनों तरफ के एप्रोच भी तैयार हो चुके हैं। सिर्फ पुलिया के दोनों ओर 100 मीटर कुल 200 मीटर आरसीसी की ढलाई करानी बाकी है। शासन ने इसके लिए दूसरी किस्त में 42.72 लाख रुपये दिए हैं। गांव के नन्दलाल सिंह ने बताया कि इस पुलिया की विशेषता है कि इसमें ईंट का प्रयोग नहीं हुआ है। 60 मीटर लंबा फाउंडेशन सीधे पिलर पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed