फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency room modern fitness facilities

इमरजेंसी कक्ष में अब आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

Wed, 06 May 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Emergency room modern fitness facilities
जिला अस्पताल प्रांगण में करीब पांच करोड़ की लागत से बने नये आपातकालीन कक्ष में मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डीएनए टेस्ट से लेकर डिजिटल एक्स-रे, वेंटिलेटर, सीसी कैमरा, शवों को रखने के लिए फ्रिजर तक की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


मिनी ओटी, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, दवा स्टोर, 10 प्राइवेट बेड, चार सेमी प्राइवेट बेड, 15 जनरल बेड की भी सुविधा होगी। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। आपातकालीन कक्ष में डाक्टर तथा मरीजों के बैठने की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मचारियों के आने-जाने का समय जानने के लिए थंब इंप्रेशन मशीन (आनलाइन हस्ताक्षर) लगाई जाएगी। यह जानकारी सूबे के काबीना मंत्री नारद राय ने बुधवार को जिला अस्पताल के सीएमएस भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। कहा कि नये इमरजेंसी का उद्घाटन 10 मई को होने जा रहा है। इसमें सूबे के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने कहा कि लंबे समय से बेहतर रिजल्ट देने वाले एक्स-रे तथा डीएनए टेस्ट के लिए मरीजों को बाहर भेजा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान केंद्र लखनऊ की टीम बलिया आकर यहां प्रशिक्षण देने का काम पूरा कर चुकी है।

इसकी सुविधा नये आपातकालीन कक्ष के उद्घाटन के साथ ही शुरू कर दी जाएगी। कहा कि पूरे जिला अस्पताल के मरीजों को दलालों के चंगुल से बचाने के लिए मुख्य स्थानों पर सीसी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी। आपातकालीन कक्ष में मिनी ओटी, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, दवा स्टोर, 10 प्राइवेट बेड, चार सेमी प्राइवेट बेड, 15 जनरल बेड की भी सुविधा होगी।

आपातकालीन कक्ष में डाक्टर तथा मरीजों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। अब मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा जा सकता है। इसके लिए काबीना मंत्री ने विधायक निधि से दो वेंटिलेटर तथा चार थंब इंप्रेशन मशीन लगवाने को कहा है।

काबीना मंत्री अंबिका चौधरी के निधि से जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।राय ने कहा कि जिला अस्पताल में अब वह सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसकी सुविधा न होने से मरीजों को वाराणसी रेफर किया जाता है। किसी घटना में मरे हुए लोगों को अब पोस्टमार्टम के लिए भी कैंपस से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


इसके लिए पोस्ट मार्टम हाउस की व्यवस्था जिला अस्पताल परिसर में ही की गई है। पोस्टमार्टम के लिए रखी जाने वाली लाशें ठीक तरीके से रखी जा सकें, इसके लिए फ्रिजर उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें एक साथ छह लाशों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed