फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency Medical Services started

अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को मास्क लगाना अनिवार्य

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Emergency Medical Services started
बलिया। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय में दो चिकित्सक सहित कई कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इमरजेंसी छोड़ अन्य सेवाएं बंद थी जो बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियो में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में प्रवेश करने वाले मरीज व तीमारदारों को शारीरिक दूरी बनाने व मॉस्क पहना अनिवार्य कर दिया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मिथलेश सिंह ने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी उपचार के लिए जिला अस्पताल आएं, अन्यथा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार करवा लें। क्योंकि अस्पताल के आसपास के सभी मोहल्ले हॉटस्पॉट हैं। पिछले एक सप्ताह में जिला व महिला अस्पताल के दो चिकित्सक परिजन सहित आधा दर्जन कर्मचारी व उनके परिजन संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

-
महिला अस्पताल में इमरजेंसी छोड़ अन्य सेवाएं बंद
बलिया। जिला महिला अस्पताल में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पिछले कई दिनों से सिर्फ इमरजेंसी को छोड़ अन्य सुविधाएं बंद हैं। यह जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ माधुरी सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा व कई कर्मचारियों के संक्रमित होने पर ओपीडी सहित अन्य सेवाए बंद है। इमरजेंसी में चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रही हैं। हालात सामान्य होने पर सभी सेवाएं पूर्व की भांति शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed