फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency doctors get tablets, now medical reports will be made online

Ballia News: इमरजेंसी के डॉक्टरों को मिले टैबलेट, अब ऑनलाइन बनेगी मेडिकल रिपोर्ट

Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Emergency doctors get tablets, now medical reports will be made online
बलिया। मारपीट पॉक्सो सहित अन्य मामले के पीड़ितों का मेडिकल बनाने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात ईएमओ को शासन ने टैबलेट उपलब्ध कराया है। सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि चिकित्सक इमरजेंसी में गंभीर मरीजों का इलाज करने के साथ ऑनलाइन मेडिकल रिपोर्ट बनाने का काम करेंगे। अब कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

कोर्ट के ऑनलाइन मेडिकल रिपोर्ट बनाने के निर्देश के बाद इमरजेंसी में कंप्यूटर लगाया गया था, लेकिन अतिरिक्त बजट के अभाव में मेडिकल रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हो रही थी। दूसरी योजनाओं का काम करने वाले डाटा ऑपरेटर को एक घंटे इमरजेंसी में उपस्थित होकर रिपोर्ट अपलोड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। काम के बोझ तले दबे डाटा ऑपरेटर अपने काम से खाली न होने के कारण इमरजेंसी में समय न दे पाते थे। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सक डयूटी से खाली होने के बाद ऑपरेटर न आने के कारण समय से मेडिकल रिपोर्ट अपलोड न होने से कोर्ट में आरोपियों पर कार्रवाई में परेशानी होती थी। इन समस्याओं को देखते हुए शासन ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल से लगाया 20 सीएचसी व 11 पीएचसी के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों को टैबलेट उपलब्ध कराया गया है। ड्यूटी बदलने पर उक्त टैबलेट को दूसरे चिकित्सकों को सौप देंगे। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed