फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency and medical wards filled with patients of heat stroke and diarrhea

Ballia News: हीट स्ट्रोक व डायरिया के मरीजों से फुल हुए इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड

Fri, 09 Jun 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Emergency and medical wards filled with patients of heat stroke and diarrhea
बलिया। भीषण तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक तरफ जहां लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं वहीं, हृदयाघात से मरीजों की मौत हो रही है। पिछले एक सप्ताह हार्ट अटैक से जिला अस्पताल में कई मरीज पहुंचे है। इसमें तीन मरीजों की मौत हो गई है। डायरिया से पीड़ित मरीजों इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड फुल हो गए है। भीषण गर्मी के कारण पिछले माह की तुलना में मौत की संख्या में इजाफ हो रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में हृदय रोगी बढ़ने से चिकित्सक परेशान हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. पंकज झा ने बताया कि हार्ट अटैक कभी भी किसी को आ सकता है, सर्दी के मौसम में मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। गर्मी के मौसम में मरीजों का बढ़ना खतरा का विषय बना हुआ है। अस्पताल के इमरजेंसी में रोज एक से दो मरीज सीने में दर्द की शिकायत वाले आ रहे हैं। संसाधन के अभाव में इलाज की सुविधा न होने के कारण मरीज को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

माल्देपुर निवासी प्रभावती देवी को डायरिया की शिकायत थी। दूसरे दिन सांस लेने की शिकायत पर परिजनों ने भर्ती अस्पताल में भर्ती किया। चिकित्सक ने हालत गम्भीर देखते हुए वाराणसी को भर्ती किया। वहां हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के उसरी गांव निवासी 56 वर्षीय लाल बाबू यादव सदर तहसील में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को बांसडीह गए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। सहयोगियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
काजीपुरा निवासी मु. इस्लाम 65 वर्ष को सीने में दर्द होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने जांच के बाद गम्भीर हालत देखते हुए वाराणसी को रेफर कर दिया।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव निवासी मनमोहन प्रजापति के सीने में अचानक दर्द होने लगा। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed