{"_id":"f49fb9d372d36a66890c10a1ab43427e","slug":"elictricity-supply-disturbed-the-villagers-on-dharna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था बेपटरी, दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था बेपटरी, दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्वस्त बिजली व्यवस्था को तत्काल बहाल कराने के लिए गुरुवार की सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों ने रामगढ़ ढाले पर धरना दिया। वक्ताओं ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। धरने की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई महेश सिंह ने 24 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था बहाल कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
बता दें कि 28 अप्रैल को आई आंधी बारिश में रेवती फीडर के आधा दर्जन गांवों के विद्युत खंभे और तार टूट कर गिर गए थे, जो आज तक सही नहीं कराए गए। इस कारण आधा दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली व्यवस्था ध्वस्त होेने के चलते पानी सप्लाई भी प्रभावित है।
विभाग की लापरवाही के चलते छेड़ी, रामपुर दिघार, पियरौटा, गंगापुर, रामगढ़ गांवों में भी बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नहीं सुना गया। बिजली और पानी से बिलबिलाए लोग गुरुवार को रामगढ़ ढाले पर धरने पर बैठ गए। धरना को कांग्रेस नेता विनोद सिंह, अयोध्या प्रसाद हिंद, बंसत कुमार सिन्हा, परमात्मा पांडेय आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान प्रसाद गुप्ता, उमेश कुमार यादव, अशोक शर्मा, गोपाल जी सिंह, निर्मल खरवार, पौहारी यादव, मुन्ना सिंह, सुरेश यादव, सोनू गुप्ता, रविंद्र नाथ मिश्र सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।