फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eleven new corona infected found in the district

जिले में ग्यारह नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 04 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eleven new corona infected found in the district
जनपद में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट आई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में कोरोना मरीजों का उछाल आया है। लेकिन पहले की तरह वर्तमान में संक्रमितों की संख्या काफी कम है। रिपोर्ट में 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि मौत की संख्या 212 पर रुकी है। जिले में एक्टिव केस मात्र 86 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों पर एक नजर..
- जिले में कोविड अस्पताल- दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55
- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 25
- आक्सीजन बेड - 301
- आक्सीजन कंसट्रेटर - 135
1077 लोगों का हुआ टीकाकरण
बलिया। जनपद में शुक्रवार को 6 केंद्रों पर 16 सत्र लगाकर 18 साल से 44 साल के 1077 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 12 केंद्रों पर 27 सत्र लगाकर जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 1085 लोगों को टीके की पहली डोज तथा 315 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को दूसरी डोज दी गयी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed