फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity supply of 30 villages stalled for 36 hours, villagers accuse JE

36 घंटे से 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने जेई पर लगाए आरोप

Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 30 villages stalled for 36 hours, villagers accuse JE
नगरा। नगरा विद्युत विद्युत उपकेंद्र के कसौंडर फीडर पर 36 घंटे से आपूर्ति ठप है। इसके चलते करीब 30 गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात को कुछ देर आपूर्ति मिली, लेकिन इस कदर लो वोल्टेज रहा कि बल्ब भी नहीं जल पा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस फीडर पर संचालित मोबाइल टॉवर के चलते संबंधित जेई की ओर से बार-बार इस तरह का खेल किया जाता है।
विज्ञापन

शासन का ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का निर्देश क्षेत्र में विफल है। 36 घंटे तक लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रह रही है। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता और कर्मचारी अनापूर्ति की जानकारी भी नहीं देते हैं। विद्युत उपकेंद्र नगरा पर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु पांच फीडर बनाए गए हैं। विभाग का दावा था कि शासन की घोषणा के अनुरूप आपूर्ति क्षेत्र में मिलेगी लेकिन ठीक उलट उपकेंद्र के अधिकारी काम कर रहे हैं। नगरा टाउन को छोड़ अन्य फीडरों पर आपूर्ति राम भरोसे होती है। सबसे दयनीय स्थिति कसौंडर फीडर की रहती है। इस फीडर पर बीते 36 घंटे से आपूर्ति ठप है। इसके चलते, बैरही, लहसनी, परशुरामपुर, इम्लिसिया, बजरिया, अखरही, ताड़ीबड़ा गांव, आकटही, सपही, वीर चंद्रहा, पाल चंद्रहा, निकासी, मलप, घोघा, तियरा हैदरपुर, सरजापुर, कसौंडर, अब्दुलपुर मदारी समेत कुल 30 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अन्य फीडरों पर संचालित मोबाइल टॉवर संचालकों से जेई और कर्मियों की सेटिंग होने से आपूर्ति ठीक रहती है जबकि इस फीडर पर संचालित टॉवर संचालक से सेटिंग नहीं होने के कारण आपूर्ति बदहाल रहती है। इसके चलते 30 गांवों के लोग पीस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से इस फीडर पर आपूर्ति बाधित है। कभी-कभी रात में चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल पाती है। रविवार की सुबह पांच बजे से गायब आपूर्ति सोमवार की शाम बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बताया गया कि रात को तीन पोल का तार हवा के कारण टूटा था। मरम्मत का कार्य चल रहा है और जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। ग्रामीणों के आरोपों के बाबत विद्युत वितरण खंड तृतीय से रिपोर्ट मंगाकर जांच की जाएगी। - आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, विद्युत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed