{"_id":"619a4926a640ae79416a9a98","slug":"electricity-supply-from-underground-cable-will-start-in-the-city-next-month-ballia-news-vns6237195172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह नगर में शुरु होगा भूमिगत केबल से विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह नगर में शुरु होगा भूमिगत केबल से विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
बलिया। शहर में बिजली आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल का कार्य करीब पूरा हो चुका है। विभाग का दावा है कि दिसंबर में नगर को भूमिगत केबल से आपूर्ति शुरू होगी। अब तक 14 हजार घरों के मीटर बाहर किए जा चुके हैं और खराब मीटरों को बदला जा चुका है। कुल 22 हजार घरों के मीटर को बाहर करने और बदलने के लिए कुल 25 लाख का कार्य अंतिम दौर में है।
जिला मुख्यालय पर बिजली की आपूर्ति वर्षों से खराब है। हल्की हवा चलने या बारिश होने की स्थिति में शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो जाती है। इसके अलावा, आंधी-पानी की दशा में अक्सर पोल और तार टूट जाने के कारण नगर की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब एक साल पहले नगर की बिजली आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड केबल के जरिए करने की योजना बनी और काम भी करीब पूरा हो चुका है और अधिकांश घरों के पास तक केबल पहुंचा दिया गया है। अब कनेक्शन किए जाने हैं। विभागीय अधिकारी के अनुसार, अधिकांश लोगों के मीटर घरों के अंदर लगे थे, इन्हें बाहर करने और मीटर खराब या क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें बदलने के लिए कुल 25 लाख की लागत तय है और इस कार्य की जिम्मेदारी मिलन कंस्ट्रक्शन को दी गई है। बताया कि मीटर बाहर होने के बाद इसे कनेक्शन करने का कार्य भी इसी कार्यदायी संस्था को करना है। उम्मीद है दिसंबर में शहर में भूमिगत केबल से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण केंद्र द्वितीय, बलिया चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि भूमिगत केबल का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। उपभोक्ताओं के मीटर को घरों से बाहर करने और खराब मीटरों को बदलने का कार्य अंतिम दौर में है। जल्द ही नगर में भूमिगत केबल से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी।